Blog

कापर वायर चोरी पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, शातिर चोर और दो कबाड़ी गिरफ्तार

एसी से चोरी हुआ 173 फीट कापर वायर बरामद, 1 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

बिलासपुर । लगातार हो रही कापर वायर चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर, एक अपचारी बालक और चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाईन और तारबहार थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों में पुलिस ने करीब 1,00,700 रुपये कीमत का कापर वायर बरामद किया है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मंगला चौक के पास एचडीएफसी बैंक के समीप एसी का कापर वायर चोरी किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राहुल गंधर्व और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने मुथुट फाइनेंस लिमिटेड व्यापार विहार और मंगला चौक स्थित डिजिटल मार्केटिंग ऑफिस से एसी का कापर वायर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किया गया वायर आरोपी कमलकांत दत्ता उर्फ डोकरा और मोहम्मद याकुब नामक कबाड़ियों को बेचना भी कबूल किया गया, जिनसे वायर बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपियों और खरीददारों के कब्जे से कुल 173 फीट कापर वायर जब्त कर सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाईन एस.आर. साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *