Blog

काम से रायपुर गई महिला के मकान में चोरी

सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज दर्ज किया है

बिलासपुर। जरुरी काम से रायपुर गई महिला के सूने मकान को चोर ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर व नगदी समेत 95 हजार रुपए चोरी कर भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि रामकृष्ण नगर मोपका निवासी चंद्रेश वर्मा बीते 17 जनवरी की सुबह 7.30 बजे आवश्यक कार्य से रायपुर चली गई थी। 18 जनवरी की रात 10.30 बजे महिला की दीदी का बेटा हनी भारद्धाज, संस्कार राठौर ने कर बताया कि घर में चोरी हो गई है। महिला 19 जनवरी को शाम 6 बजे रायपुर से अपने घर रामकृष्ण नगर मोपका आई। तब घर का दरवाजा बंद था। जिसे खोलकर अंदर गई तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। बेडरूम की आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और नगदी 40 हजार रुपए समेत सोने का इयर रिंग, सोने की कंगनाा, चांदी का सिक्का, चांदी का अन्य ज्वेलरी, सोने का मंगलसूत्र, दो मोबाइल चोरी हो गई थी। जिसकी कीमत 95 हजार रुपए है। किसी अज्ञात चोर ने छत के रास्ते से घर के अंदर घुसकर चोरी कर भाग निकला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *