कारोबारी से 90 लाख की उठाईगिरी करने वाले महाराष्ट्र के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
बस में सोने चांदी और कैश से भरा बैग लेकर कर रहा था सफर
एसडीओपी बोली,उठाईगिरी करने वाले आरोपी हुए चिन्हांकित,जल्द होगी गिरफ्तारी
बिलासपुर । रतनपुर में रायपुर के एक व्यापारी से करीब 90 लाख की उठाईगिरी हो गई थी। कारोबारी दिवाली और धनतेरस को देखते हुए सोने-चांदी के जेवर लेकर बस से लौट रहा था।इसी बीच बस में झपकी लगते ही गहने सहित नगदी रकम गायब हो गया।जिसमें आरोपियों तक पुलिस
पहुंच गई लेकिन घर में नहीं होने के कारण
उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी है।बल्कि आरोपियों के घर को चिन्हांकित कर चुकी है।
बता दे रायपुर का सराफा व्यापारी किशोर रावल दिवाली पर सोना चांदी का व्यापार करने अंबिकापुर गए थे। वहां से वह बस से रायपुर लौट रहे थे।इसी दौरान रास्ते में उसी झपकी आ गई।इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने व्यापारी का बैग गायब कर दिया। कुछ देर बाद व्यापारी की नींद खुली तो उसके सिरहाने रखा बैग नहीं था।
व्यापारी ने इसकी जानकारी बस चालक और परिचालक को दी. बस में मौजूद यात्रियों से पूछा।लेकिन बैग का कुछ पता नहीं चला, व्यापारी ने बताया कि उस बैग में सोना और कैश रखा हुआ था, कुल 90 लाख रुपये कैश और गोल्ड था।
जो चोरी हो गया है।
अंबिकापुर से व्यापारी को ट्रैप कर रहे थे आरोपी
पीड़ित किशोर तुरंत बस से उतरे और रतनपुर थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बस में लगे सीसीटीवी की जांच की गई. जिसमें पता चला कि चार व्यक्ति अंबिकापुर से ही व्यपारी के पीछे पड़े थे. व्यापारी का पीछा करते हुए बस में भी चढ़े. व्यापारी को जैसे ही झपकी आई, आरोपी बैग लेकर रतनपुर में उतर गए.
चारो आरोपियों की मिली फोटो
पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की फोटो मिल गई है।इसमें बारीकी से जांच की जा रही है। जिन्होने बैग को पार किया था,बैग में 850 ग्राम सोना और 60 लाख रुपये थे।चोरी करने वाले आरोपी महाराष्ट्र के शोलापुर अंतर्गत लातुल के रहने वाले है जो अब तक घर नहीं पहुंचे है ।
एसएसपी के निर्देश पर निकली थी टीम
एसएसपी के निर्देश पर बनी टीम को भेजकर आरोपियों की खोजबीन कराई गई।जिसमें एक जगह पर आरोपियों के बारे में ठिकाना मिला है।आरोपियों की काफी खोजबीन की गई और परिजनों से भी पूछताछ किया लेकिन उठाईगिरी करने वाले आरोपियों का कही कुछ पता नहीं चल सका। बल्कि पुलिस आरोपियों से संबंधित पूरी जानकारी जुटाकर पुलिस टीम वापस लौट आई है।
चोरी करने वाले आरोपी महाराष्ट्र अंतर्गत शोलापुर के रहने वाले है।जब वहां पुलिस पहुंची तो सिर्फ गांव की महिलाएं मिली और आरोपियों के घर के दरवाजे बंद मिले।
महाराष्ट्र की पुलिस लेकर गई फिर भी खाली हाथ लौटी पुलिस
पुलिस सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र के शोलापुर की पुलिस को लेकर आरोपियों के ठिकाने तो पहुंचा गया था,जब आरोपियों के घर पहुंचे तो आरोपी नहीं मिले बल्कि गांव की महिलाएं मिली और मुख्य आरोपियों के घर का दरवाजा बंद रहा।
वर्जन
उठाईगिरी करने वाले आरोपियों का ठिकाना पता करके उनको चिन्हांकित कर लिया गया है।आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
नूपुर उपाध्याय
एसडीओपी कोटा