Blog

कार और बोलेरो की टक्कर में 2 युवक जिंदा जले

जगदलपुर।बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर कार और बोलेरो की टक्कर में 2 युवक जिंदा जल गए। गुरुवार (11 सिंतबर) रात किलेपाल के पास हुए हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने युवकों बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी बढ़ चुकी थी कि दोनों को निकाल नहीं पाए।

मामला कोडेनार थाना क्षेत्र का है। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार सवार युवक तड़पते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं बोलेरो में भी आग लग गई थी। किसी तरह बोलेरो सवार 2 युवकों को बाहर निकाल लिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक मानिक गाइन और संतोष मानिकपुरी गीदम के रहने वाले थे। दोनों अपनी वेन्यू कार से कोडेनार के पास एक ढाबा में खाना खाने जा रहे थे। इसी बीच जगदलपुर की तरफ से एक बोलेरो आ रही थी। तभी दोनों गाड़ी आमने-सामने टकराई और आग लग गई। पुलिस के अनुसार मानिक गाइन कार मैकेनिक था और संतोष मानिकपुरी ड्राइवरी का काम करता था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बोलेरो दोनों में आग लग गई। कार सवार दोनों युवक कार में फंसे रह गए। घटना के वक्त इस रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी।

वहीं बोलेरो में भी 2 युवक सवार थे। जब आग लगी तब इन्हें बोलेरो से बाहर निकाल लिया गया था। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *