Blog

कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते चार युवक गिरफ्तार…..फेसबुक में पुलिस ने वीडियो भी वायरल किया….लेकिन नेशनल हाइवे में सड़क जाम करने वालो की फोटो खींचना और वीडियो बनाकर अपलोड करना भूल गई पुलिस

खुद और राहगीरों की जान से खिलवाड़

बिलासपुर | सड़कों पर सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाना और तेज़ रफ्तार में स्टंट करना अब सिर्फ सोशल मीडिया पर वाहवाही पाने का जरिया नहीं रह गया है। बल्कि यह गंभीर अपराध बन चुका है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू रिवर व्यू रोड पर खतरनाक स्टंट कर रहे चार युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और मोटर व्हीकल अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया की रिवर व्यू रोड में कार में स्टंटबाज़ी करने वाले युवकों को पकड़ा गया है।युवक कार के सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बना रहे थे। युवक एक कार CG 10 बीपी 9101 में सवार होकर चार युवक न्यू रिवर व्यू रोड पर खतरनाक तरीके से कार चला रहे थे। इसके साथ ही युवक तेज़ रफ्तार में कार चलाते हुए सनरूफ से बाहर निकलकर न सिर्फ वीडियो बना रहे थे, बल्कि सोशल मीडिया के लिए सेल्फी भी ले रहे थे। इस दौरान न तो उन्होंने अपनी सुरक्षा का ध्यान रखा और न ही सड़कों पर चल रहे अन्य राहगीरों की।इस वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने स्टंट करने वाले
लव उर्फ लक्की कुम्भकार – निवासी कपिल नगर, सरकंडा,
अरमान उर्फ ऋषभ कुम्भकार – निवासी एनटीपीसी क्वार्टर, सीपत वर्तमान पता – विनोबा नगर,
रमाशंकर कौशिक – निवासी पुराना सरकंडा और
प्रियांशु कश्यप निवासी माता चौरा, सरकंडा
को पकड़कर कार्रवाई की गई है।

युवाओं में दिख रही है ‘वायरल’ होने की खतरनाक लत

आजकल युवाओं में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने की होड़ में स्टंटबाज़ी, तेज़ रफ्तार में वाहन चलाना, और पब्लिक प्लेस पर जोखिम भरे वीडियो बनाना एक आम प्रवृत्ति बन चुकी है। यह सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि आम जनता की जान के लिए भी खतरा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मानसिकता लाइक, शेयर और व्यूज़ की चाह से जुड़ी है, जो उन्हें गैरकानूनी गतिविधियों के लिए उकसाती है।जिसके कारण लोग खतरनाक स्टंट करते है और वायरल करके लोगों को फॉरवर्ड करते है।

वर्जन

स्टंट करना और तेज रफ्तार गाड़ी चलना नियम के विपरीत है।जिसके कारण लोगो को अपील करके समझाइश दी जाती है।यही कारण है कि रिवर व्यू रोड में स्टंट करने वालो को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।

एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *