Blog

कार में केक काटकर छलका रहे थे जाम…..सड़क पर BIRTHDAY पार्टी मनाना 3 युवक और 1 युवती को पड़ा भारी

बिलासपुर ।शहर में एक बार फिर सार्वजनिक सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। सकरी थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 3 युवकों और 1 युवती को पकड़कर उनके खिलाफ  कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से वाहन भी जब्त कर लिया है।

सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च की रात पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संबलपुरी ओवरब्रिज के ऊपर कुछ युवक-युवती सड़क के बीचों-बीच कार खड़ी कर जन्मदिन मना रहे हैं।सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक काले रंग की हुंडई वरना कार सीजी 07 बीएच 9996 सड़क पर खड़ी कर केक काटा जा रहा था और यातायात बाधित हो रहा था। पुलिस ने जब मौके पर जांच की तो पाया कि सभी लोग शराब के नशे में थे। कार के अंदर केक कटा हुआ मिला और आसपास जश्न का माहौल था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम निहाल सांडिल्य, अतुल वर्मा, प्रियंशु चौरसिया और युवती आदिति भंडारी बताए। सभी की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच है और वे कोरबा व बिलासपुर के निवासी हैं। पुलिस ने सभी का अल्कोहल टेस्ट कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, बीएनएस की धारा 285 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही यातायात बाधित करने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने के आरोप में वाहन जब्त कर लिया गया।
सकरी पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती हैं।

*बीच सड़क पर केक काटना और ट्रैफिक जाम करने का सिलसिला नहीं थम रहा*

बीच सड़क पर केक काटने और ट्रैफिक जाम करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बल्कि लगातार कई बार कार्रवाई हो चुकी है।इसके बाद भी युवक युवतियां सुधरने का नाम नहीं ले रहे है।
बल्कि दिनों दिन इस तरह का मामला उजागर होते जा रहा है।

*पुलिस की अपील,सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के आयोजन से बचें*

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के आयोजन से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।जन्मदिन या किसी।तरह के भी आयोजन को बीच सड़क पर न करे,अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इससे ट्रैफिक जाम भी होता है और लोगो को समस्या भी होता है।इसके साथ ही सड़क हादसा होने का खतरा भी बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *