Blog

किराना दुकान के पास किया गाली गलौच….मना करने पर लाइसेंसी पिस्तौल से चला दी गोली…..गंभीर रूप से हुआ घायल…..

जांजगीर चाम्पा ।पामगढ़ थाना अंतर्गत
आज सुबह करीब 10:00 बजे विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास आकर गाली गलौज कर रहे थे

जिसे हिमांशु किराना दुकान के संचालक हिमांशु श्रीवास द्वारा गाली गलौज करने से मना किया तो दोनों पक्षो मे वाद विवाद हुआ और हिमांशु श्रीवास का भाई गुलशन श्रीवास के द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चलाया गया जो उसके पैर जांघ पर गोली लगा है जिसे chc पामगढ से बिलासपुर रिफर कर दिया है।अभी स्थिति सामान्य है।


आरोपी रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है।
प्रकरण में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
प्रकरण में मुख्य आरोपी के साथ उसका सहयोगी भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *