Blog

कुएं में मेंढक को निकालने उतरा बेटा और पिता की रहस्यमय मौत

सूखे कुएं मे अचानक आया बारिश का पानी

लबालब भरे पानी में मेंढक निकालने उतरे बेटा का नहीं मालूम कि पानी से कुंआ गहरा है।

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम ऊनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। कुएं में मरे हुए मेंढक को निकालने उतरे एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। बेटे को बचाने के लिए कुएं में कूदे पिता ने भी दम तोड़ दिया है। दोनों की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की बातें चल रही है। हालाकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है की मौत की असली वजह क्या है। पता लगाया जा रहा है कि पिता और बेटे की मौत करंट लगने से हुई है। या फिर कारण कुछ और है।

सीपत पुलिस ने बताया कि ग्राम ऊनी निवासी कैलाश दास गोस्वामी
पेशे से ड्राइवर है।
।सोमवार की शाम कैलाश गोस्वामी का बेटा 15 साल का अंशु वैष्णव कक्षा नवमी का छात्र है। उसने महसूस किया कि आँगन में बने रिंग सिस्टम वाले कुएं से बदबू आ रही है। अंशु ने कुएं में झांक कर देखा तो उसे एक मरा हुआ मेंढक नजर आया।जिसे देखकर उसने अंदाजा लगाया कि मेंढक पुराना हो गया है जिसके कारण बदबू आ रही है। इसके बाद मेंढक को बाहर निकालने के लिए अंशु
ने बाहर से बाल्टी के माध्यम से काफी प्रयास किया जब मेंढक नहीं निकला तो वह
कुएं के अंदर दाखिल हुआ। कुछ समय तक जब अंशु की कोई आवाज नहीं आई, तो चिंतित पिता कैलाश ने कुएं में झाँककर देखा। उन्होंने पाया कि अंशु पानी में तड़प रहा है। अपने बेटे को बचाने के लिए पिता कैलाश गोस्वामी ने भी कुएं में छलांग लगा दिया। लेकिन कुछ देर बाद कुएं से कोई हलचल नहीं हुई।कैलाश की बीमार पत्नी, घटना के समय बिस्तर पर लेटी हुई थी। बेटे और पति की आवाज ना सुनकर कुएं के पास पहुँचीं। मौके पर बीमार पत्नी ने जो नजारा देखा इसके बाद उसके होश उड़ गए। पत्नी ने देखा कि उसके बेटे और पति की लाश कुएं के पानी में तैर रही है।

बिजली और बदबू बनीं संदेह की वजह

मृतक के छोटे बेटे आर्यन ने पुलिस को बताया कि उसी दिन घर का बिजली कनेक्शन दोबारा चालू किया गया था। लेकिन कुछ देर बाद बिजली चली गई। साथ ही, जब कुएं से पानी निकालने की कोशिश की गई, तो उसमें से तेज़ बदबू आई। कुएं में एक मरा हुआ मेंढक दिखा। परिवार का संदेह है कि पानी में करंट फैल गया हो या फिर कोई जहरीली गैस हो। जिसके कारण पिता और पुत्र की मौत हो गई है।

घटना की खबर पाकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे मौके पर

घटना के तुरंत बाद गाँव के लोग और परिजन मौके पर पहुँचे। किसी ने दावा किया कि अंशु की साँसें चल रही हैं।, इसलिए उसे तत्काल बलौदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर पाकर सीपत पुलिस तत्काल पहुंची

कुएं में पिता पुत्र की मौत की खबर पाकर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की,जिसमे पुलिस ने आसपास के लोगो से और परिजनों से पूछताछ की,मिली जानकारी से पुलिस भी खुद हैरान है कि आखिर हकीकत क्या है।

पोस्टमार्टम से खुलेगा रहस्य

पुलिस ने बताया कि कैलाश का शव घर में रखा हुआ है,। अंशु का शव बलौदा अस्पताल की मर्च्युरी में सुरक्षित है। दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।,इसके बाद अंतिम संस्कार होगा। और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी ने बताया कि पुलिस सभी संभावनाओं की जाँच कर रही है,चाहे वह करंट हो, जहरीली गैस, या कुएं के पानी में डूबने का मामला हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह का खुलासा हो पाएगा।

गाँव में मातम, टूटा दुखों का पहाड़

हादसे के बाद पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है। एक ही दिन में पिता और बेटे को खो चुके परिवार की हालत बेहद दयनीय है। बीमार पत्नी और छोटे बेटे के सामने अब जीवन की कठिन चुनौती खड़ी हो गई।

घर के बार बाड़ी में खुद बनवाए है कुंआ

जानकारी मिली है कि घर के बाहर बाड़ी में खुद कुंआ बनावाया गया है कुंआ 25 फीट गहरा बना है।ताकि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत न हो और पानी कुंआ में भरा रहे।लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि सूखे कुएं मे अचानक बारिश का पानी भर जाएगा और यही कुंआ मौत का कब्र बन जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *