Blog

कुड़ूदंड में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

बिजली आपूर्ति ठप, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

बिलासपुर ।शहर के कुड़ूदंड क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गायत्री मंदिर चौक के पास लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से आग की तेज लपटें उठने लगीं और घना धुआं फैल गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।आग लगते ही सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई। इसके चलते कुड़ूदंड सहित आसपास के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई और जनजीवन प्रभावित हुआ। स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर को भारी नुकसान पहुंचा है। मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए स्थायी समाधान की मांग की है। पुलिस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *