Blog

कुत्ता एक्सीडेंट मामले को लेकर प्रदर्शन करने वालो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय मार्ग जाम करके आंदोलन करने वालो पर अपराध दर्ज

बिलासपुर। मुंगेली/ बिना सूचना के नेशनल हाइवे जाम करके आंदोलन करने वाले नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि कुत्ता काटने के नाम पर हुए विवाद में कुछ लोगो ने जाम करके हंगामा किया है।

पुलिस ने बताया कि चिल्फी थाना के सामने अवैध रूप से बिना सूचना दिये राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीम आर्मी लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष सुमीत कोसले के नेतृत्व में महासचिव सोन कुर्रे, संजीत बर्मन, संजू बंजारा, किशन, रघु बंजारे, रामनाथ कोशले, लव सतनामी, हरेशा बंजारा, विरेन्द्र धृतलहरे एवं काफी संख्या में अन्य लोगों ने चिल्फी थाना के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग लोरमी-पंडरिया रोड पर चक्काजाम किया गया। जिससे आवागमन बाधित होने पर आम जनता को निजी एवं विभिन्न कार्य से आने-जाने पर परेशानियॉ हुई है। जिस पर उपरोक्त प्रदर्शन करने वालों के विरूद्ध चिल्फी थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

एक दिन पहले एसडीएम ने पत्र लिखकर मांगा था जवाब

चक्काजाम करने वालों के पत्र को पाकर एसडीएम ने पत्र लिखा था और जवाब मांगा था,लेकिन किसी तरह का कोई जवाब नहीं मिला तब जाकर पुलिस ने नेशनल हाइवे जाम करने वालो के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *