बिलासपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,कई इलाकों में घरों तक घुसा पानी….स्मार्ट सिटी की खुली पोल….

बिलासपुर मे मूसलाधार बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव
नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर। मौसम ने अचानक करवट बदली और मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
सबसे ज्यादा परेशानी सरकंडा बंधवापारा क्षेत्र में देखने को मिली, जहां बारिश और नाले का पानी मिलकर घरों व गलियों में भर गया। पूरा मोहल्ला टापू जैसा नजर आने लगा और लोग घरों के भीतर फंसे रहे।कॉलोनियों व मोहल्लों में पानी भरने से आमजन की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। बच्चे इस स्थिति को खेल-तमाशे की तरह ले रहे हैं और बड़े-बड़े गाड़ी के ट्यूब लेकर पानी में तैराकी करते दिखाई दिए। हालांकि, यह उनकी जान के लिए जोखिमभरा साबित हो सकता है।

लोगों का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था शहर में पूरी तरह से लचर है। बारिश होते ही नालियां उफान पर आ जाती हैं और मोहल्लों में पानी घुस जाता है। इससे न केवल लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम की तैयारियों की पोल इस बारिश ने खोल दी है। हर साल बारिश के समय जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।शहरवासी अब सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक वे जलभराव की समस्या से जूझते रहेंगे और नगर निगम कब तक सिर्फ कागजों में ही व्यवस्थाओं का दावा करता रहेगा।

भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त
संभाग में पिछले 24 घंटों से रुक रुककर हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं तो वहीं शहर के अधिकांश निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। बीती रात हुई तेज बारिश ने सरकंडा क्षेत्र की हालत सबसे ज्यादा बिगाड़ दी, जहां कई घरों में तीन फीट से अधिक पानी घुस गया। बंधवापारा, चौबे कॉलोनी, जबड़ापारा, नूतन चौक से लेकर जोरा पारा तक की गलियों में कमर तक पानी भर गया। इस कारण स्थानीय लोगों को पानी में पैदल चलकर ही आना-जाना पड़ा।
बारिश से घर का सामान भीगा,रात भर जुटे रहे लोग
बारिश के चलते घरों का सामान भी भीग गया और लोग पूरी रात पानी निकालने में जुटे रहे। प्रभावित क्षेत्रों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हुए। जलभराव की वजह से कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, लोगों ने निगम प्रशासन से तत्काल राहत और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
सिरगिट्टी, विनोबा नगर, सरकंडा समेत कई इलाकों में जलजमाव
बुधवार देर रात से बिलासपुर में रुक रुक कर हुई बारिश ने गुरुवार सुबह शहर में जबरदस्त तांडव मचाया और कई क्षेत्रों को जलमग्न कर दिया। खासतौर पर सरकंडा क्षेत्र में सड़कों को जहां बारिश ने दरिया बना दिया तो घरों के अंदर दो से तीन फीट तक पानी घुस गया जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों के साथ नुकसान भी उठाना पड़ा इसे लेकर क्षेत्र की जनता ने निगम प्रशासन के प्रति आक्रोश जाहिर किया। मूसलधार बारिश ने बिलासपुर शहर के अधिकांश इलाकों को पानी-पानी कर दिया। खासतौर पर सिरगिट्टी, विनोबा नगर, तोरवा और सरकंडा क्षेत्र में हालात बेहद गंभीर नजर आए। जल निकासी की व्यवस्था ठप होने के कारण निचले इलाकों का पानी घरों और दुकानों के अंदर तक घुस गया।
घरों में घुसा दो फीट तक पानी, पानी निकासी नहीं होने से बनी समस्या
सरकंडा क्षेत्र के जोरापारा कपिल नगर और आसपास के निचले इलाकों में बारिश का पानी दो फीट तक घरों में घुस गया। घंटों तक पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घरों में रखा घरेलू सामान पानी में भीगकर खराब हो गया, वहीं सड़क किनारे की दुकानों को भी काफी नुकसान हुआ।
प्रशासन और नगर निगम नदारद
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इतनी विकट स्थिति के बावजूद न तो नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी। लोगों ने बताया कि कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
बारिश के चलते सरकंडा से मोपका को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी जलमग्न हो गया। सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने के कारण गाड़ियां बंद हो गईं और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा।
स्मार्ट सिटी का सच उजागर
लगातार हो रही बारिश ने बिलासपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। स्मार्ट सिटी और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम के करोड़ों खर्च के दावे पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गए।सरकंडा डीएलएसए कॉलेज रोड,,विज्यापुरम रोड पर हालात सबसे बदतर रहे। घुटनों तक भरे पानी ने मुख्य मार्ग को तालाब में बदल दिया। छात्र और राहगीर बड़ी मुश्किल से पानी पार कर निकलते दिखे।नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी घरों और दुकानों तक घुस आया। कई वाहन पानी में बंद हो गए, जिससे जाम की स्थिति भी बनी रही।सिरगिट्टी क्षेत्र में भी यही हाल रहा। बारिश का पानी घंटों तक सड़कों पर जमा रहा और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर गया।शहरवासियों का कहना है कि हर साल निगम केवल कागजों में तैयारी दिखाता है। हकीकत यह है कि बारिश आते ही सारा सिस्टम जवाब दे जाता है।लोग आशंका जता रहे हैं कि अगर आगे बारिश तेज हुई तो स्थिति और भयावह हो सकती है। नगर निगम की लापरवाही अब जनता के सब्र का इम्तहान ले रही है।
2 से 3 फीट तक घरों के अंदर मौजूद है पानी सुबह-सुबह आया जलजला
देर रात से हुई बारिश सुबह तक जारी रही जिसकी वजह से शहर के अधिकांश क्षेत्र जलमग्न हो गए और बारिश का पानी सड़कों मैं दरिया के रूप में तब्दील हो गया इसके बाद यहां पानी लोगों के घरों तक जा पहुंचा जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी हुई गुरुवार सुबह 5 बजे के लगभग यह पानी लोगों के घरों के अंदर घुसना प्रारंभ हुआ जो लगभग 2 से 3 फीट तक घरों के अंदर मौजूद रहा इस वजह से घरों में रखा सामान बारिश के पानी की वजह से बर्बाद हो गया लगातार इसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की गई लेकिन समुचित व्यवस्था न होने से आज यह समस्या यहां देखने को मिल रही है इसे लेकर मोहल्ले वासियों में निगम प्रशासन के प्रति आक्रोश भी नजर आया।
कहीं बेसमेंट तो कहीं दुकानों के अंदर घुसा पानी
बारिश की वजह से सबसे ज्यादा समस्या सरकंडा क्षेत्र में देखने को मिली जब सड़क पर बह रहा दरिया का पानी अस्पताल के बेसमेंट पार्किंग के साथ लोगों के दुकानों के अंदर घुस गया इस वजह से जहां लोगों को भारी परेशानी हुई तो वहीं दुकानों के अंदर रखा सामान खराब हो गया जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है इस समस्या के लिए क्षेत्रवासी प्रशासन को जिम्मेदार बता रहे हैं
बारिश ने बिगाड़ी बिलासपुर की व्यवस्था,जगह-जगह जल भराव सरकंडा में स्थिति खराब
पिछले दो दिनों से बिलासपुर में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह ज्यादातर क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई तो वहीं बुधवार देर रात हुई लगातार बारिश ने गुरुवार की सुबह कई क्षेत्रों में आफत ला दी खासतौर पर सरकंडा क्षेत्र में तो सड़के नालिया सभी दरिया के रूप में नजर आई यही वजह रही कि गुरुवार की सुबह सरकंडा क्षेत्र में सड़क पर लगभग एक से डेढ़ फीट तक पानी दरिया के रूप में बहता रहा इसकी वजह से यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो गई और प्रशासन के द्वारा इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे लोग परेशान होते रहे समस्या को देखते हुए वार्ड क्रमांक 62 के पूर्व पार्षद राजेश शुक्ला और उनकी टीम ने मोर्चा संभाला और व्यवस्था बनाकर ट्रैफिक को सुचारू कराया लेकिन इस दौरान ना तो नगर निगम और ना ही पुलिस प्रशासन की टीम यहां नज़र आई
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए बिलासपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इससे हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।इसलिए आमजनों से अलर्ट रहने की अपील की है।
जिला प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की
जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। कलेक्टर ने अपील की है कि बेवजह घर से न निकले और किसी तरह की समस्या है तो तत्काल संबंधित ज़ोन कमिश्नर और कंट्रोल रूम में फोन करके सूचित करे।
वर्जन
अचानक हुई बारिश से जल भराव हुआ है,निकासी की व्यवस्था कर दी गई है।और व्यवस्था पूरी तरह से पहले जैसे सामान्य हो।जाएगी।
खजांची कुम्हार
उपायुक्त नगर निगम बिलासपुर