Blog

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा: ‘छत्तीसगढ़, विकसित भारत के लिए तैयार है’

छत्तीसगढ़ बन रहा है भारत का नया उद्योग – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

रायपुर।छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा राम बिजनेस जोन, डुमरतराई में एक भव्य औद्योगिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्य में तेजी से उभरते औद्योगिक अवसरों और भविष्य की निवेश संभावनाओं पर सार्थक विमर्श हुआ।

इस गरिमामयी अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने की। विधायक श्री मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी, रामा ग्रुप के प्रतिनिधि, चेंबर ऑफ़ कॉमर्स पदाधिकारीगण एवं राज्य के प्रमुख उद्योगपति और व्यवसायी इस विशेष आयोजन में उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से एक सशक्त उद्योग हब के रूप में उभर रहा है। यह राज्य अब विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, शहरी विकास और औद्योगिक नीतियों में क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं।”

उन्होंने रामा बिजनेस जोन जैसे प्रकल्पों को “आत्मनिर्भर भारत” अभियान का सशक्त आधार बताते हुए कहा कि ये प्रकल्प स्थानीय रोजगार, निवेश और नवाचार के नए अवसर खोल रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान MSME क्षेत्र के विस्तार, महिला उद्यमिता, स्टार्टअप्स के प्रोत्साहन, लघु उद्योगों के आधुनिकीकरण और निवेश-अनुकूल नीतियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने यह विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में पूरे भारत में उद्योग, व्यापार और निर्माण का अग्रणी केंद्र बनेगा।

रामा बिजनेस जोन को रायपुर महानगर के भीतर एक आधुनिक, पर्यावरण-संवेदनशील और लॉजिस्टिक-सुलभ औद्योगिक क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो हजारों युवाओं को रोजगार, हजारों निवेशकों को अवसर और स्थानीय व्यापार को वैश्विक पहचान देगा।

इस कार्यक्रम ने राज्य के औद्योगिक विकास, निजी क्षेत्र की भागीदारी और ‘विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़’ के साझा लक्ष्य की दिशा में एक नई ऊर्जा का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *