Blog

केंद्र सरकार की धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लगा ग्रहण सोठी में नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी

कैसे पहुंचेगी आदिवासी गांव में विकास की रोशनी,, इस अभियान की जमकर हो रही है क्षेत्र में आलोचना

बिलासपुर।धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत शिविरों का सिलसिला मस्तूरी विकासखंड में आज 18 जून को ग्राम सोंठी में हुआ । इस क्रम में मस्तूरी विकासखंड के आदिवासी बहुल ग्राम सोंठी में आयोजित किया गया है। अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जून तक जिले के 04 विकासखण्डों – तखतपुर, मस्तूरी, कोटा एवं बिल्हा के 102 चयनित गावों के लोगों को लाभान्वित करने के लिए 28 शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिसके माध्यम से जिले के आदिवासी बाहुल्य गावों में निवासरत अनुसूचित जनजाति के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जायेगा।

इसी तारतम्य में क्लस्टर लेवल पर विकासखण्ड कोटा में 16 शिविर, विकासखण्ड बिल्हा में 01 शिविर, विकासखण्ड मस्तूरी में 02 शिविर, विकासखण्ड तखतपुर में 09 शिविर कुल 28 शिविरों का आयोजन किया जा रहा है l जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत् गावों के समग्र विकास के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की गयी है।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) का शुभारंभ 02 अक्टूबर 2024 को किया गया है।

इस अभियान की संकल्पना जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अभिसरण मॉडल पर 17 भागीदार मंत्रालयों के 25 योजनाओं मिलाकर लागू किया गया है। जिसमें आवास, पक्की सड़के, समग्र शिक्षा, जल जीवन मिशन, मोबाईल मेडिकल यूनिट, पीएम जन आरोग्य योजना, आंगनबाड़ी केन्द्र, अविद्युतिकृत घरों में विद्युतिकरण, सोलर लाईट, एलपीजी कनेक्शन, पोषण वाटिका, कौशल विकास, डिजिटल एक्टिविटी, मछली पालन, पशुपालन, होम स्टे, प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम, एफ.आर.ए. मैनेजमेंट, के साथ साथ आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र, के.सी.सी. एवं अन्य हितग्राही मुल्क योजनाओं को शामिल किया गया है। लेकिन किसकी हकीकत जानने पर पता चलेगा कि जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है l इस योजना का लाभ जिनके लिए रखा गया है और जिनके माध्यम से किया जाना है वह जिम्मेदार अधिकारी इस शिविर में नदारद रहे l केंद्र की इस योजना को इनके ही विभाग के आला अधिकारी योजना को पलीता लगा रहे है l कार्यक्रम में अधिकारियों और लोगों की उपस्थिति ही बता रही है कि इस योजना का लाभ कौन कितना ले पा रहा है और विभाग कितना लोगों को इस योजना का लाभ दे पा रहे हैं l सीपत क्षेत्र के ग्राम सोंठी में इस शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर राजेंद्र धीवर मस्तूरी सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष देव सिंह पोर्ते मनोज खरे सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी लक्ष्मीन बाई पोर्ते सदस्य जनपद पंचायत मस्तूरी भाजपा नेता अभिलेश यादव मन्नू सिंह ठाकुर सोंठी सरपंच नीमा वस्त्रकार ग्रामीण जन आदि शामिल रहे l

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का लाभ लेने जो जनजाति समाज छूट गए है या इनके अलावा अन्य समाज भी इस योजना का लाभ ले l सरकार की इस ओर प्राथमिकता होनी चाहिए l इस अभियान का क्रियान्वयन सभी अन्य छूटे हुए समाज के लिए एक ऐसी व्यवस्था हो l

राजेंद्र धीवर सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर

जिस विभाग के द्वारा यहां कार्यक्रम यहां आयोजित की गई उसी विभाग की अधिकारियों कर्मचारियों की अनुपस्थिति यह बता रही है केंद्र सरकार की इस योजना का क्रियान्वयन धरातल पर कितना कारगार साबित हो रहा है

देव सिंह पोर्ते सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *