अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीपत द्वारा उत्कर्ष मेघावी सम्मान समारोह सम्पन्न

बिलासपुर सीपत।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस पर सीपत इकाई द्वारा उत्कर्ष मेघावी छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया l सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित करके किया गया l छात्र सम्मान क्षेत्र के के लगभग 26शासकीय अशासकीय स्कूलो के छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र मेडल मोमेंट देकर उनका अतिथियों ने सम्मान किया l

इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतअध्यक्ष अभाविप के डॉक्टर अमित बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र के निर्माण के साथ साथ राष्ट्र का निर्माण करता है l अभाविप से जुड़े युवा आज अपनी अलग छाप छोड़ती जा रही है l यह सम्मान ही नहीं बल्कि एक उत्तरदायित्व हैl विद्यार्थी परिषद विश्व का और सबसे बड़ा छात्र संगठन है l

प्रतिभा सम्मान छात्र-छात्राएं जिन्होंने पूरे साल भर जो एक मेहनत की है एक जो तपस्या है केवल एक पुरस्कार वितरण ही नहीं है बल्कि उनकी मेहनत के पीछे जो उनके परिवार ने एक मेहनत की है उनके समाज की भी मेहनत रहती है और विशेष कर जो छात्र-छात्राएं हैं उनकी मेहनत परिश्रम लगन और जो समर्पण है उसका एक सार्वजनिक रूप से आज का दिन सराहनीय भी है और हमारे बीच में बहुत सारी प्रतिभाएं हैं जहां तक मैं समझता हूं कि प्रतिभाओ को मंच में स्थान देना हमारा दायित्व बनता है l

यह केवल पद को तक सीमित नहीं समाज के प्रति जो जिम्मेदारियां भी हैं l आज हम जिन विद्यार्थियों का यहां पर सम्मान करने वाले हैं l इसके लिए हम सब का दायित्व भी बनता है पूरे एक समाज का दायित्व है ताकि यह प्रतिभा आज जिस स्थिति में है l पिछले 77 सालों से निरंतर विद्यार्थी परिषद छात्रों के साथ मिलकर काम करता रहा है और ऐसी प्रतिभाओं को खोज कर निकालना और उनका मंच पर एक मंच प्रदान करके एक मंच देना और उनका सम्मान करना विद्यार्थी परिषद की एक प्रथा रही है l
कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने छात्र सम्मान सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को हमे राष्ट्र हित में लगाए यह मंच राष्ट्र हित में विद्यार्थियों को प्रेरित करती हैं l छात्र जीवन कच्चे मिटी के घड़े की तरह होते है l लड़कियों को निर्भर नहीं बल्कि आत्मनिर्भर होनी चाहिए l छात्र को अपनी भविष्य के लिए एपीजे अब्दुल जी की तरह सोच रखनी चाहिए सपने वह है जो नींद में आपको सोने नहीं देते है l इस अवसर पर स्मृति पटेल जिला छात्रा प्रमुख,प्रकाश दास मानिकपुरी अभाविप जिला संयोजक, गोपाल सतपथी थाना प्रभारी सीपत,अभाविप नगर मंत्री मिथलेश श्रीवास विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस आर टंडन ,सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, सतीश पाटनवार संकुल समन्यवक प्रमोद पांडेय,श्रीकांत श्रीवास, सोनू निर्मलकर,भूती कौशिक,सहित सीपत क्षेत्र के शासकीय अशासकीय स्कूलों के छात्र छात्राएं शिक्षकों की उपस्थिती रही lकार्यक्रम का संचालन प्रशांत यादव ने किया l