Blog

संघ शताब्दी वर्ष पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

बिलासपुर।संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर ग्राम पंचायत चोरहादेवरी में रामभवन चौक गणेशोत्सव समिति और बाड़ा चौक नवदुर्गा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 63 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें महिलाओं की सहभागिता विशेष रही। इसके साथ ही 100 से अधिक लोगों ने ब्लड ग्रुप, वजन और हीमोग्लोबिन जांच भी करवाई। कार्यक्रम में सहयोग हंसवाहिनी ब्लड सेंटर, बिलासपुर द्वारा किया गया।

रक्तदाताओं को विधायक प्रतिनिधि श्री मनोज पटेल व जनपद सदस्य श्रीमती सुरेखा पटेल ने प्रमाणपत्र, हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान कर सम्मानित किया।

आयोजन में रामभवन चौक समिति से दीपक पटेल, अभिनय मौर्य, अभिषेक मौर्य, आशीष पटेल, वेदप्रकाश पटेल, दिलीप कश्यप, प्रवीण काछी, शशांक, लुकेश, रजनीकांत तथा बाड़ा चौक नवदुर्गा समिति से पुरुषोत्तम काछी, अजय पटेल, नरेंद्र यादव, सुरेन्द्र गोस्वामी, कमलेश यादव, मनोज शिकारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का माहौल सेवा और समर्पण की भावना से भरा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *