Blog

कोटा पुलिस ने 510 लीटर कच्ची महुआ शराब की जप्त

आरोपी के घर से 500 – 600 किलो महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया

बिलासपुर। कोटा थाना के प्रभारी सुमित कुमार धोत्रे के नेतृत्व में विशेष रूप से उप निरीक्षक राज सिंह टीम गठित की।इसके बाद पुलिस ने ग्राम दर्रीकापा में छापेमारी की। मौके पर आरोपी रोशन खांडे पिता: राजाराम खांडे, आयु: 24 वर्ष, निवासी दर्रीकापा के घर में अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री का मामला सामने आया।


छापेमारी के दौरान कुल 510 लीटर कच्ची महुआ शराब, 06 नग एल्युमिनियम डेचकी, 01 नग गैस चूल्हा एवं 01 नग गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,02,000/- आंकी गई।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) क, 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कोटा पुलिस ने कहा कि
जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, क्योंकि यहाँ अवैध शराब पर कोई सहनशीलता नहीं बरती जायेगी।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत की गई है।
जिले में अवैध शराब को बिल्कुल भी बरदास्त नहीं किया जाएगा । यह छापेमारी पिछले कुछ दिनों में 6वीं बड़ी कार्रवाई के रूप में दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *