Blog

कोटा विकासखंड में रामायण समिति का महासम्मेलन,

40 ग्राम समितियां हुईं शामिल

बिलासपुर। विकासखंड कोटा के ग्राम बानाबेल केंदा रोड में रविवार को ग्राम विकास गतिविधि के सामाजिक आयाम के अंतर्गत 40 ग्रामों की रामायण समितियों का भव्य महासम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में राम भक्तों की सहभागिता रही। सम्मेलन का वातावरण राम भजन, कीर्तन और भक्तिमय प्रस्तुतियों से पूरी तरह राममय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर सहभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ग्रामों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभाग संयोजक ग्राम विकास रोहित भांगे ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य ग्राम स्तर पर धार्मिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एक अज्ञात दानदाता द्वारा 101 बड़ी प्रतियों में रामचरितमानस का दान किया गया जिसे विभिन्न ग्राम समितियों को भेंट किया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और इसे ग्राम संगठन एवं धार्मिक जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *