कोयला कारोबारी का कर्मचारी सड़क हादसे में घायल…..फ्लाई ओवर में हुआहादसा….

बिलासपुर रायपुर मुख्य सड़क मार्ग में बुधवार रात करीब12 बजे हुआ हादसा
बिलासपुर। बिलासपुर रायपुर हाईवे फ्लाई ओवर पर बुधवार की रात हादसा हो गया। हादसा भी कुछ ऐसा हुआ कि ट्रेलर ने कार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवाल कोयला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए सिम्स में एडमिट किया गया है।

बिलासपुर से रायपुर जाते समय राजीव गांधी चौक के पास फ्लाई ओवर में जैसे ही ऊपर चढ़ोगे,ठीक वही पर ट्रेलर और स्विफ्ट कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गया है।
रायपुर तरफ से आ रही ट्रेलर और बिलासपुर से बैतलपुर के लिए जा रही स्विफ्ट कार आपस में टकरा गई।हादसे में ट्रेलर चालक तो मौका पाकर भाग निकला,लेकिन कार सवार आशु सिंघल गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे आनन फानन मे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि घटना की खबर पाकर सिविल लाइन की पेट्रोलिंग तत्काल मौके पर पहुंची,जिन्होने ट्रैफिक जाम को भी क्लियर कराया।

*घायल आशु कोयला कारोबारी के यहां डिपो में करता है काम*
तिफरा निवासी आशु सिंघल बैतलपुर में कोल डिपो के मालिक अग्रवाल के साथ काम करता है।जो रात को ड्यूटी करता है।बुधवार की रात भी वह नशे की हालत में कोल डिपो जा रहा था।चूंकि नशे की हालत में था और कार को तेज रफ्तार से लापरवाहीपूर्वक चला रहा था।जिसके कारण यह हादसा हुआ।


*हाईवे पर होते है हादसे,तेज रफ्तार वाहनों को रोकने इंतजाम नहीं*
हर दिन रात में खाली रोड पाकर वाहन चालक तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर जिंदगी और मौत का खेल करते है जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है।
