Blog

कोरबा के रिकवरी एजेंट्स ने रिलायबल कंपनी में लगाई आग, दो गिरफ्तार….

कोरबा से आए रिकवरी एजेंट्स ने रिलायबल कंपनी के दफ्तर में की तोड़फोड़ और आगजनी…

दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,दो का भी फरार, तारबहार पुलिस कर रही मामले की जांच…..

बिलासपुर।कोरबा में रहने वाले चार रिकवरी एजेंट्स ने तारबहार थाना क्षेत्र में स्थित रिलायबल कंपनी के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले रिकवरी एजेंट्स ने कंपनी के एक से डेढ़ लाख रुपये की रिकवरी राशि जमा नहीं की थी। जब कंपनी के मालिक ने कोरबा जाकर उनसे पैसे जमा करने को कहा, तो एजेंट्स ने गाली-गलौज करते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी के मालिक ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आगजनी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अभी पूछताछ इन दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है,वहीं, दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कंपनी के मालिक का आरोप है कि इन एजेंट्स ने रिकवरी का पैसा जमा करने के बजाय उनके साथ बदसलूकी की और फिर देर रात कोरबा से आकर कंपनी के दफ्तर में आग लगा दी…..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *