Blog

कोरबा में पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार: किसान से 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया रिश्वतखोर पटवारी

कोरबा। कोरबा ज़िले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्लापुर गांव के किसान सुमार सिंह से ज़मीन को ऑनलाइन करने के नाम पर 10,000 रुपए की रिश्वत मांगने वाला पटवारी सुल्तान सिंह आखिरकार रंगे हाथों पकड़ा गया।

ग्राम दुल्लापुर का किसान किसान सुमार सिंह अपनी ज़मीन को ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहता था। लेकिन सरकारी सेवा के नाम पर बैठा पटवारी, कानून की सेवा नहीं—अपनी जेब भरने में लगा था। उसने खुले तौर पर 10,000 रुपए की मांग की, जिसे किसान ने मजबूरी में स्वीकार किया, लेकिन साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ भी उठाई।इस बीच पीड़ित किसान इसकी शिकायत एसीबी में किया और उसके बाद एसीबी ने टीम बनाकर पटवारी कें पास भेजा। एसीबी के द्वारा दिए गए पैसों को जब पीड़ित किसान ने पटवारी को दिया और पटवारी ने जैसे ही पैसों को हाथ में लिया।तुरंत ही एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश दी और पटवारी को रंगे हाथो रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पटवारी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *