Blog

कोरी डैम में नहाने गए लोगों पर पुलिस ने चलाई लाठियां…..पुलिस बोली हादसे को देखते हुए भगाया गया युवकों को….

सोशल मीडिया में वीडियो हो रही खूब वायरल

बिलासपुर । कोटा कोरी डैम में नहाने गए लोगों पर पुलिस की लाठी चलाने की घटना सामने आई है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी लोगों पर लाठियां बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, लगातार हो रही बारिश के चलते डैम का वेस्ट वेयर उफान पर है और लोग जान जोखिम में डालकर वहां नहाने पहुंच गए है।जिसमें जान का खतरा बना हुआ है।

बता दे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिसकर्मी लोगों पर लाठियां बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में स्थित कोरी डैम में लोग नहाने पहुंचे थे,जहां वेस्ट वियर के ऊपर से पानी की तेज बहाव हो रहा है। डेम में नहाने पहुंचे युवकों को देखकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने लाठियां चलाईं,इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मिडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और लोगों को ऐसे खतरनाक जगहों पर जाने से बचने की सलाह दे रहे हैं।

पहले भी हो चुका है हादसा

कोरी डैम में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। मई 2025 में एक रेलवे जूनियर इंजीनियर की डैम में डूबने से मौत हो गई थी, जब वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था उसके बाद से प्रशासन ने यहां नहाने पर प्रतिबंध लगा दी थी लेकिन उसके बाद भी लोग कोरी डैम में नहाने पहुंच रहे हैं।
लिहाजा कोई बड़ी दुर्घटना होने से पहले ही पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है जो वीडियो में दिख रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *