कोल वॉशरी में हादसे में मौत की जानकारी छुपाने पर मस्तूरी थानेदार निपटे
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने थानेदारों के तबादला आदेश जारी किए है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के एलेन कोल वॉशरी में कोयला अनलोड करते समय हाईड्रोलिक डाला 11 केवी बिजली तार से टकराने के चलते ड्राइवर की मौत हो गई थी। वही एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया था। मामले में मस्तूरी थानेदार सईद अख्तर पूरे मामले को दबाने में लग रहे और उच्च अधिकारियों को सही समय पर इसकी सूचना नहीं दी। जिससे नाराज एसपी ने मस्तूरी थाना प्रभारी सईद अख्तर को हटा दिया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र में एलेन कोल वाशरी है। उसमें हाईवा से कोयला अनलोड करते समय हाइड्रोलिक डाला ऊपर 11 केवी बिजली तार को छू गया था। जिसके बाद पूरे हाइवा में करेंट दौड़ गई। हाइवा को सीपत क्षेत्र के ग्राम मढ़ई निवासी 24 वर्षीय शेष नारायण साहू चला रहा था। वह गुरुवार की रात खदान से कोयला लेकर मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा स्थित एलेन कोल वाशरी में अनलोड करने पहुंचा था। उसके साथ उसके गांव का दोस्त करण कुमार सोनझरा भी था। दोनों करेंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोल वाशरी प्रबंधन ने उन्हें ईलाज के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचाया। जहां शेषनारायण साहू को मृत घोषित कर दिया गया।
प्रबंधन पहले बोला मुआवजा दूंगा बाद में मुकरा
इस मामले में कोल वाशरी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को पहले 5 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही थी पर बाद में मुकरने लगा। तब आक्रोशित परिजनों को उल्टा मस्तूरी थानेदार ने प्रबंधन से बात करवा पांच लाख रुपए मुआवजा दिलवा शांत करवा दिया। इस घटना की जानकारी थानेदार ने अधिकारियों को नहीं दी। इससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित हो सकती थी। इसलिए जानकारी मिलने पर नाराज एसपी रजनेश सिंह ने मस्तूरी थानेदार सईद अख्तर को हटाते हुए यातायात थाने में पदस्थ कर दिया है। बता दे यातायात से ही सईद अख्तर मस्तूरी थाना गए थे।
नाराज होकर एसपी ने मस्तूरी से भेजा वापस ट्रैफिक
एसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी बल्कि काम करे और किसी के भी साथ अन्याय न करे। पीड़ितों की मदद करके उनकी फरियाद सुने और जिसमें अपराध दर्ज करना है उसमें अपराध दर्ज करने में जरा भी न चुके।इसके बाद भी मस्तूरी थानेदार की लापरवाही सोचने वाली बात है।
मस्तूरी थानेदार की कई बार मिली थी शिकायत
बता रहे है कि मस्तूरी थानेदार की कई बार शिकायत मिल चुकी थी।जिसके लिए एसपी नाराज थे।और यही कारण है की थानेदार को हटाने का मौका भी मिल गया। सूत्र बता रहे है कि मस्तूरी थानेदार अच्छी तरह से थाना को भी चलाने में नाकाम थे।जिसके कारण लोगों में आक्रोश भी बना रहा।