Blog

कौड़िया में धान खरीदी हुआ शुभारंभ….धान खरीदी केंद्रों में नहीं होगी किसानों को असुविधा

बिलासपुर/सीपत।क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में शुभारंभ में किसानों को असुविधा न हो इसके सरकार ने धान उठाव के साथ समय पर किसानों के खातों में पैसा भी सही समय मिलेगा l किसानों की गाढ़ी कमाई का पैसा बिचौलियों के हाथ में जाए इसकी ओर भी शासन प्रशासन विशेष निगरानी रखेगी l सीपत क्षेत्र के ग्राम कौड़ियां धान खरीदी केंद्र में किसानों ने आकर अपनी बोहनी करते हुए श्रीगणेश किया l समिति के प्राधिकृत अधिकारी आशीष बाकरे ने बताया कि केंद्र में धान की चोरी न हो इसका ध्यान रखते हुए चारो सीसी कैमरे के अलावा चाक चौबंद व्यवस्था की गई है l

बारदाने
की कमी न हो, तौल ज्यादा न हो,धान पानी और जानवरों से पूर्ण सुरक्षित हो इसका भी विशेष ख्याल रखा गया है l संपूर्ण जवाबदारी रखने सेवा सहकारी समिति कौड़ियां में धान खरीदी शुभारंभ हुआ l जिसमें प्रमुख रूप से नोडल राजस्व विभाग से हल्का पटवारी तंवर समिति के प्राधिकृत अधिकारी आशीष बाकरे समिति के प्रबंधक लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास ग्राम कौड़ियां के सरपंच प्रतिनिधि धनेश्वर साहू खूब सरपंच रामदेव भेड़पाल भागवत यादव तिहारु खेलन पटेल शैलेश जायसवाल कुंज बिहारी यादव लक्ष्मी नारायण पटेल चौकीदार डोल नारायण पटेल बाबूलाल पटेल एवं अन्य ग्रामीणों जन उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *