कौशल्या देवी ने बिलासपुर की महारानी के दर्शन कर महिलाओं के साथ गरबा खेला , आदर्श दुर्गोत्सव समिति ने किया सम्मान

सीएम विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या देवी ने कहा-नवरात्रि पर्व पर महिलाएं अपनी गरिमा का ध्यान रखें
बिलासपुर। आदर्श दुर्गोत्सव समिति गोडपारा में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय ने बिलासपुर की महारानी की पूजा अर्चना करते हुए छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना की । उन्होंने पूजा समिति की महिलाओं के साथ-साथ देवी मां के भक्ति गीतों पर जमकर गरबा भी खेला । कल 26 सितंबर को उपमुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर की महारानी की पूजा अर्चना करेंगे।
कौशल्या देवी ने छत्तीसगढ़ और बिलासपुर की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व पर रास डांडिया में महिलाएं गरिमा का ध्यान रखें और मर्यादित वेशभूषा में ड्रेस पहनकर देवी मां के भक्ति में शामिल होकर अपनी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के दूसरे कोने में पहुंचाएं। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि माता भगवती के आशीर्वाद से महिलाओं को देवी मां से बहुत शक्ति मिली है और महिलाएं आदर्श दुर्गा उत्सव समिति के पूजा पंडाल में काफी संख्या में यहां गरबा में शामिल हुई है। आदर्श दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ, महेश दुबे, महिला समिति की अध्यक्ष अर्चना सराफ , अमित दुबे, कथा समिति के पदाधिकारी ने कौशल्या देवी साय का सम्मान किया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। नवरात्रि के धार्मिक सांस्कृतिक माहौल में मुख्यमंत्री की पत्नी ने माता की आराधना के साथ ही आदर्श दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों को बधाई दी और आकर्षक राजस्थान की महल रूपी पूजा पंडाल की तारीफ भी की। आज काफी संख्या में भक्ति गीतों में श्रद्धालु झूमे।

अध्यक्ष जवाहर सराफ ने बताया की 26 सितंबर को आज प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आदर्श दुर्गोत्सव समिति के पूजा पंडाल में बिलासपुर की महारानी के दर्शन करने आएंगे। आज काफी संख्या में श्रद्धालु बिलासपुर की महारानी के दर्शन करने पहुंचे। यहां पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है और बच्चे मेला का आनंद भी ले रहे हैं। दुर्गा माता के दर्शन भी कर रहे हैं। और आरती में भी शामिल हो रहे हैं। समिति के द्वारा श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। आज दोपहर से पूजा पंडाल में महिलाओं तथा बच्चों की काफी भीड़ रही। गांव गांव से श्रद्धालु यहां आकर्षक पूजा पंडाल तथा बिलासपुर की महारानी के दर्शन करने आ रहे हैं।