Blog
क्रिकेट संघ बिलासपुर की वूमेंस अंडर 23 और सीनियर ट्रॉयल 5 अप्रैल रविवार को सुबह 9:00 बजे आधारशीला विद्या मंदिर कोनी में….
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा 7 अप्रैल को में वुमेन्स अंडर 23 और सीनियर का ट्रॉयल लिया जाएगा जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा बिलासपुर के लिए 5 अप्रैल 2026 रविवार को सुबह 9:00 बजे आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल कोनी में ट्रॉयल लिया जाएगा।
वूमेंस अंडर 23 का कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 तक रखा गया है।
जिसके लिए सभी महिला खिलाड़ियों को अपने सभी डॉक्यूमेंट जैसे अंतिम 6 वर्ष के मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। और साथ ही सभी खिलाड़ी कलर वेशभूषा में उपस्थित होंगे ।
ट्रॉयल के पश्चात सभी खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट ट्रायल के लिए चयनित किया जाएगा।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।