क्रिकेट संघ बिलासपुर के मेंस सीनियर डेज मैच के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन…….

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।
जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2026 को कोनी के आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल के मैदान में सीनियर का ट्रायल लिया गया।
जिसमें कुल 74 खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन चयनकर्ताओं के सामने किया।
मेंस सीनियर ट्रायल के दौरान चयनकर्ता के रूप में आशीष शुक्ला, प्रवीण कुमार, आकाश सिंह और अभिषेक सिंह द्वारा चयन प्रक्रिया किया गया।
चयनकर्ता द्वारा बिलासपुर मेंस सीनियर की संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
अभिजीत तह, शैवाल सरकार , आशीष पांडे , पवन परनाते, जी आकाश सोनवानी, अमृतांश शुक्ला, मोहम्मद इरफान, जी श्रीकांत, मोहित रावत, आदित्य श्रीवास्तव, उपेंद्र यादव, दीपक सिंह बघेल, मयंक यादव, विवेक यादव, वासुदेव बरेठ, सनी पांडे, आर्यन जायसवाल, अनूज चंद्रा , गुणवंत अवस्थी, ऋषभ शर्मा, योगेश कुमार, अनुज सिंह, प्रथम सिंह , मोहम्मद शाहबाज हुसैन, रोहित नेतानी , अनुराग मिश्रा , मोहम्मद साद, स्नेहिल चड्ढा , अंकित कुमार, इम्तियाज़ खान, प्रवीण कुमार यादव, जितेश , रवि रोशन सिंह, शेख साहिल हुसैन, अखिलेश शर्मा, धनंजय नायक, एम गतिक राव, आर्यन एम सिंह, सक्षम चौबे , नयन चौहान, दिव्यांश मिश्रा, अभिषेक सग़ोरा ,श्रीसंत खरे, अयान उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, सूरज कुमार पाटले, ओम वैष्णव, मृणाल बोराल , प्रभात आनंद आदित्य बायदयाल और आनंद पासवान का चयन किया गया।
सभी खिलाड़ी 16 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल के मैदान में सीनियर कैंप के लिए उपस्थित होंगे, और सभी को सफेद वेशभूषा में उपस्थित होंगे।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।