क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए अंडर -16 का ट्रायल 5 अप्रैल को आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल कोनी के मैदान में…………
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा अगले सत्र 2025-26 के लिए अंडर 16 ट्रायल का आयोजन किया जाना है जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर के द्वारा दिनांक 5 अप्रैल को कोनी रामतला के आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल के मैदान में सुबह 8:00 बजे ट्रायल लिया जाएगा। इस ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकता है जिसका जन्मतिथि 1 सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2011 तक रहेगा है।
अंडर 16 ट्रायल में खिलाड़ियों को अपने सभी दस्तावेज के फ़ोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। जिसमें 6 साल तक के स्कूल मार्कशीट, जिसमें पांचवी, आठवी के मार्कशीट होना है और जन्म प्रमाण पत्र में मैनुअल और डिजीटल लाना अनिवार्य है और आधार कार्ड में पीवीसी आधार कार्ड लाना जरूरी हैं और साथ में पासपोर्ट साइज फोटो 500 रूपए फीस लाना है और सभी खिलाडियों को अपने स्वयं के किट बैग और सफेद (व्हाइट) ड्रेस में आना अनिवार्य है सफेद वेशभूषा पर नही आने पर ट्रायल देने नही दिया जायेगा।
और सभी दस्तावेज़ के ऑर्जिनल कॉपी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय लाना होगा जिससे सभी दस्तावेज़ को स्कैन किया जा सके।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर के कार्यलय सरजू बगीचा में किया जायेगा ।
अंडर 16 के लिए सत्र 2025-26 के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2011 तक रखा गया है।
ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ियों का क्रिकेट स्किल, मेंटल स्किल फिजिकल, टेस्ट बल्लेबाजी गेंदबाज़ी के प्रदर्शन को परखने के बाद ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
ट्रायल के पश्चात 30-30 खिलाड़ियों का सूची छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कार्यलय में जमा कराना होगा। जिसमें खिलाड़ी के नाम, जिला का नाम , आनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ जमा कराना होगा
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया।