Blog

क्रिकेट संघ बिलासपुर वूमेंस अंडर 15 और अंडर 19 टीम घोषित…..ईस्ट जोन का ट्रॉयल 2 फरवरी को रेलवे सेक्रेसा मैदान में…..

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा निर्देशित अंडर 15 और अंडर-19 का ट्रायल क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा कोनी के आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल के मैदान में कराया गया

जिसमें कुल 31 महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया जिसमें 17 वूमेंस खिलाड़ी अंडर 15 वर्ग के और 14 वूमेंस खिलाड़ी अंडर-19 वर्ग के महिला खिलाड़ी सम्मिलित थे।

बिलासपुर के चयनकर्ता के रूप में अभिषेक सिंह, सुशांत शुक्ला और अभिनव शर्मा उपस्थित थे।

ट्रायल के दौरान सभी महिला खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट बारीकियां और स्किल का प्रदर्शन चयनकर्ता के सामने किया जिसमें सर्वप्रथम रनिंग और फिटनेश कराया गया उसके पश्चात गेंदबाजी और बल्लेबाजी कराए गए इसके बाद ही ईस्ट जोन के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।

जो इस प्रकार हैं:-
वूमेंस अंडर 15 पावनी तिवारी, आद्या सेनगुप्ता, आर्या गौरहा, मान्या रजक, लावण्या देशमुख, आराध्य शर्मा, नीलिमा पटेल, किंजल यादव, मोक्षदा वर्मा, रिया साहू, डिम्पल यादव, आराध्य स्वर्णकार, अवनी चतुर्वेदी, छाया राजपूत, छवि राजपूत और सिद्धि सिंह का चयन किया गया है।
और वूमेंस अंडर 19 में चांद चेलक ,गीत डेहरिया, सौम्या रात्रे, अर्पिता शर्मा, स्वर्णिका बनवारे, अनुष्का भास्कर, श्रीशांत साहू, प्राची दुबे, संयोजिता साहू, प्रतिष्ठा दुआ, रसलीन कौर खनूजा, आयुषी शर्मा, प्राची महानंद, मीनाक्षी मानिकपुरी का चयन किया गया।

ये सभी खिलाड़ी ईस्ट जोन के लिए ट्रॉयल देंगे जो 2 फरवरी को सुबह 8 बजे रेलवे के सेक्रसा मैदान में आयोजित होगा।

ट्रॉयल के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ सचिव विंटेश अग्रवाल, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव देवेंद्र सिंह, रितेश शुक्ला, शरद मुरारका, आनंद टावरकर, महेश दत्त मिश्रा, सोनल वैष्णव, मोहम्मद जाकिर , नंदगिरिश, ऋषभ सोनी, सौरभ rai, पार्थ वर्मा और नावेद अली उपस्थित थे।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *