होटल संचालन को लेकर रिश्तेदार युवक ने की बेरहमी से पिटाई…बोले डबल किराया बढ़ाओ या होटल खाली करो…

गंभीर अवस्था में अपोलो में भर्ती किया
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
बिलासपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड में मौजूद होटल मिडटाउन के मालिक गोंडपारा निवासी रामायण शर्मा है। जिन्होंने इस होटल के संचालन की जिम्मेदारी अपने ही रिश्तेदार अनुराग को दिया था। जिनके साथ बाकायदा एग्रीमेंट भी किया गया है।जिसके अनुसार अनुराग प्रतिमाह 72 हजार रुपए होटल का किराया देते हैं।अनुराग की पत्नी नेहा ने बताया जब उन्होंने होटल संचालन के लिए लिया तो होटल की स्थिति जर्जर थी। उनके द्वारा लगभग 30 लाख रुपए खर्च कर होटल को रिनोवेट कराया ।और इसके बाद होटल अच्छे से चलने लगा। जिसके बाद होटल के मालिक रामायण शर्मा और उनके बेटे राजकमल शर्मा का लालच बढ़ गया।और पहले तो होटल को खाली करने की मांग करने लगे फिर बोले कि किराया बढ़ा कर दो।फिर वे लोग एग्रीमेंट से अलग हटकर किराया डबल करमें की मांग की । इस मुद्दे को लेकर पिछले काफी दिनों से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार की रात करीब 10:30 बजे रामायण शर्मा उसके पुत्र राजकमल शर्मा ने अनुराग को होटल मिड टाउन बुलाया । जहां उन पर दबाव डालकर बोलने लगे कि वे इस होटल का डबल किराया दे। या फिर होटल को खाली कर दें तब अनुराग ने पुराने एग्रीमेंट के अनुसार ही किराए देने और होटल के रिनोवेशन में लाखों रुपए खर्च होने की बात कही तो इससे नाराज होकर रामायण शर्मा, उसके पुत्र राजकमल शर्मा और उनके साथ आए हुए साथियों ने अनुराग को होटल के कमरे में ले जाकर जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं इस दौरान होटल में मौजूद कुर्सी और कांच के बोतल से भी अनुराग पर हमला किया गया। कांच का बोतल सिर पर लगने से उन्हें गंभीर चोट आई है।इसके साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट पहुंची है। घटना की सूचना पाकर अनुराग के परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायल अवस्था में अनुराग को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया है,जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही घायल की पत्नी मंगलवार को सिविल लाइन थाना पहुंचकर आरोपी रामायण शर्मा, राजकमल शर्मा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल मारपीट करने वाले होटल संचालक फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी बोले हो रही जांच
इस मामले को लेकर जब सिविल लाइन टीआई एसआर साहू से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और किराए में लेकर होटल का संचालन करने वाले घायल युवक के होश में आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।