Blog
क्रिसमस पर सजी चरनी की झांकी

बिलासपुर। क्रिसमस के पावन अवसर पर कृषि वैज्ञानिक अजीत विलियम्स के निवास पर पारंपरिक चरनी की झांकी सजाई गई। झांकी में ख्रीस्त राजा प्रभु यीशु मसीह के जन्म की भावपूर्ण झलक प्रस्तुत की गई, जिसमें माता मरियम, संत योसेफ, बालक यीशु, चरवाहे एवं देवदूतों की सजीव आकृतियां श्रद्धा का केंद्र है।

इस अवसर पर परिवार की ओर से कहा गया कि क्रिसमस प्रेम, शांति, त्याग और सेवा का पर्व है, जो समाज में भाईचारे और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।