Blog

क्लीनिक में स्वास्थ्यकर्मी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

कोनी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

बिलासपुर। नाबालिग लड़की के साथ स्वास्थ्यकर्मी ने अपने क्लीनिक में दुष्कर्म किया। साथ ही मोबाइल में अश्लील फोटो भी खींच लिया। इसके बाद फोटो को वायरल करने की धमकी व शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर कोनी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
कोनी पुलिस ने बताया कि 27 नवंबर 2024 को नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी संदीप लास्कर (25) ग्राम पौंसरा निवासी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करता है और घर में क्लीनिक संचालित करता है। एक साल पहले साल 2023 को संदीप ने पीड़िता को अपने क्लीनिक में बुलाया। फिर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी संदीप ने मोबाइल से अश्लील फोटो भी खींच लिया। फोटो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर कोनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद से आरोपी संदीप लास्कर फरार हो गया। पुलिस की टीम लगातार ग्राम पौंसरा, जलसो, सेमरताल, सीपत थाना क्षेत्र, मस्तूरी थाना क्षेत्र लगातार तलाश की जा रही थी। 4 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संदीप लास्कर ग्राम किरारी थाना मस्तूरी क्षेत्र में छिपा है। पुलिस की टीम ने किरारी के शासकीय प्राथमिक शाला के आसपास घेराबंदी कर आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *