Blog

क्षत्रिय राठौर समाज की नई जिला कार्यकारिणी निर्विरोध गठित

दहेज, प्री-वेडिंग शूट और मृत्युभोज पर प्रतिबंध का बड़ा फैसला

बिलासपुर। क्षत्रिय राठौर समाज का जिला कार्यकारिणी चुनाव रविवार को बिलासपुर के ऊर्जा पार्क स्थित सामाजिक भवन में सम्पन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया निर्विरोध रही और नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

जिलाध्यक्ष पद पर हरिशंकर राठौर, उपाध्यक्ष पद पर ई. नवनीत सिंह राठौर, सचिव पद पर विवेक सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष द्वारिका राठौर, सह सचिव राकेश सिंह राठौर, और सह कोषाध्यक्ष राजकिशोर सिंह राठौर निर्विरोध चुने गए। ग्रामीण कार्यकारिणी में धनंजय सिंह राठौर गतौरा को जिलाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह राठौर भदौरा को कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर संतोष राठौर मस्तूरी और कृष्ण कुमार राठौर गतौरा, सचिव नागेंद्र राठौर मस्तूरी, सह सचिव अनिल राठौर कौड़ियां, कोषाध्यक्ष किशोर राठौर मस्तूरी तथा सह कोषाध्यक्ष आनंद राठौर कौड़ियां चुने गए। इसके अलावा सातों ग्रामों से कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव के साथ ही समाज में संरक्षक मंडल, सलाहकार मंडल, महिला और युवा प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। संरक्षक मंडल में वरिष्ठ समाजजन शामिल किए गए, जिनमें कृष्ण कुमार राठौर, सुरेश राठौर , रामसागर राठौर, जय कुमार राठौर, राजेश राठौर, नरेंद्र राठौर , सुमित्रा राठौर, रामकुमार राठौर , और अन्य शामिल हैं। सलाहकार मंडल में मुख्य सलाहकार नरेंद्र राठौर के साथ प्रतिमा राठौर, अलका राठौर, स्वर्ण राठौर, विजय लक्ष्मी राठौर और शांति राठौर को जोड़ा गया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती षष्ठी राठौर बनीं, वहीं युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी नीरज राठौर को सौंपी गई। इस मौके पर समाज की दिशा और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित केशव सिंह राठौर, दुर्गेश राठौर और प्रशांत सिंह ने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने के लिए आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन की राह भी अपनाई जाएगी। बैठक में कई सामाजिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
दहेज प्रथा, प्री-वेडिंग शूट और मृत्युभोज में मीठा खिलाने जैसी परंपराओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही समाज की जनगणना कराने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर भी सहमति बनी। अंत में, नव निर्वाचित पदाधिकारियों का समाजजनों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और एकजुट होकर समाज की प्रगति के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *