Blog

खड़ी ट्रेलर के पीछे घुसी कार…..भाजपा नेता की मौत….एक घायल

सिलपहरी में हुआ दर्दनाक हादसा,पुलिस जुटी जांच में

बिलासपुर।खड़ी ट्रेलर के पीछे तेज रफ्तार कार घुस गई।हादसे के एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,रेलवे क्षेत्र के भाजपा नेता विजय सिंह पेशे से ठेकेदार भी था।अपने दोस्त जगरनाथ राजू के साथ किसी काम से हरदी बसिया की तरफ गया हुआ था रात करीब 12 से 1 बजे के आसपास कार से घर वापस आते समय सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से तेज रफ्तार कार घुस गई।हादसा इतना जोरदार था कि भाजपा नेता विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि जगरनाथ राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

खड़ी ट्रेलर के पीछे घुसी कार

कार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज रही होगी।जिससे एक की मौत हो गई है।कार बुरी तरह से घुसी हुई है जिसके कारण क्षतिग्रस्त हुआ है।

रात में भारी वाहनों के खड़े रहने टेल लाइट नहीं जलने और रेडियम नहीं लगने से भी होता है हादसा

अक्सर देर रात होने वाले हादसे में तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना तो एक कारण रहता ही है।इसमें एक कारण यह भी सामने आया है जिसमें सड़क किनारे खड़ी भारी गाड़ियों मतलब कोयला रेत,गिट्टी और अन्य भरी वाहनों के टेल लाइट नहीं जलते है और रेडियम भी नहीं लगे होते है।जिससे लाइट पड़ने पर नजर आए।बिना रेडियम और बिना टेल लाइट के कारण रात के अंधेरे में कई बार गाड़िया नजर नहीं आती है।जिसके कारण हादसा हो जाता है।

आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस को करना चाहिए कार्रवाई

बिना टेल लाइट और बिना रेडियम के सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में ताबड़तोड़ अभियान चलाकर आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए।इससे हादसों में कमी आयेगी और देर रात सफर करने वाले लोगों को खड़ी गाड़िया भी नजर आएगी।

वर्जन

सिलपहरी के पास हादसा हुआ है एक की मौत हुई है।जबकि दूसरा घायल है।खड़ी ट्रेलर के पीछे कार घुस गई थी।

किशोर केवट
टीआई सिरगिट्टी थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *