खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई,4 हाइवा वाहन जब्त

बिलासपुर।कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा निरतु, लोफंदी, कच्छार, लछनपुर, लमेर, घुटकू, कोनी, बिरकोना, मोपका एवं चकरभाठा क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान मोपका क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 हाइवा वाहन जब्त किया गया। वहीं चकरभाठा क्षेत्र से खनिज मिट्टी का परिवहन करते हुए 01 हाइवा तथा खनिज मुरुम का परिवहन करते हुए 01 अन्य हाइवा वाहन को जब्त किया गया। इसके अलावा लोफंदी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 हाइवा वाहन जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 04 हाइवा वाहनों को जब्त कर थाना सकरी, कोनी एवं चकरभाठा की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।