खनिज माफियाओं पर शिकंजा,11 वाहन जब्त…..मुरुम–गिट्टी–रेत का अवैध कारोबार बेनकाब, JCB से लेकर हाइवा तक जब्त

बिलासपुर । खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिले के कई इलाकों में निरीक्षण किया। इसी दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 11 वाहन अवैध खनन और परिवहन करते हुए पकड़े गए
दरअसल खनिज विभाग लगातार दूसरे दिन भी छापामार कार्रवाई की और अवैध उत्खन कर परिवहन करने वालो को पकड़ा।खनिज का अमला तिफरा, चकरभाठा, छतौना, अमसेना, उड़ेेला, लाखसार, काठकोनी, तखतपुर, दर्री, खटोला, कोटा, भरनी, लमेर, लोखड़ी और पाटबाबा क्षेत्रों में पहुंचा। जांच के दौरान चकरभाठा, छतौना और अमसेना में मुरुम का परिवहन करते 4 हाइवा वाहन पकड़े गए। उड़ेेला क्षेत्र में मुरुम का अवैध उत्खनन करते 2 जेसीबी और 2 हाइवा को जप्त किया गया। वहीं छतौना क्षेत्र से फरसी पत्थर ले जा रहे 1 टिपर को भी जब्त किया गया। इन सभी 9 वाहनों को पुलिस थाना चकरभाठा की अभिरक्षा में रखा गया है।इसके अलावा दर्री क्षेत्र में गिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा और लोखड़ी–मंगला क्षेत्र में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, जिन्हें चौकी जूनापारा और थाना कोनी में जमा कराया गया है।कुल 11 वाहनों की जप्ती के साथ खनिज विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
वर्जन
खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है।अवैध उत्खनन करने वालो को बिल्कुल बक्शा नहीं जायेगा।
राजू यादव
खनिज अधिकारी बिलासपुर