Blog
खनिज रेत के अवैध उतखनन व परिवहन पर 4 ट्रैक्टर ट्राली वाहन जप्त

बिलासपुर।कलेक्टर के निर्देशानुसार एंव उप संचालक के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी तरह पुलिस अमला रतनपुर एंव खनिज अमला बिलासपुर के द्वारा ग्राम सरवनदेवरी व गढ़वट क्षेत्र मे खनिज रेत के अवैध उतखनन व परिवहन पर संयुक्त कार्यवाही की गयी। जहाँ खारंग नदी क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के खनिज रेत का अवैध रूप से उतखनन व परिवहन कर रहे 4 ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जप्त किया गया।उक्त वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा मे दिया गया हैं।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।