खामेनेई पर टिप्पणी के विवाद में सरकंडा थाना घेराव,
समर्थकों के साथ ठाकुर राम सिंह पहुंचे गिरफ्तारी देने
बिलासपुर। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद बिलासपुर में उपजा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बिलासपुर के सरकंडा थाना में सैकड़ों की तादात में हिंदू समाज के लोग आज इकट्ठा हो गए। इन्होंने यहां हिंदू संगठन से जुड़े युवक ठाकुर राम सिंह के समर्थन में जमकर नारेबाजी की दरअसल ठाकुर राम सिंह ने खामेनेई की मौत के बाद मिठाई बांटकर खुशियां मनाई थी और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसी वीडियो में राम सिंह ने कथित तौर पर मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर बवाल शुरू हुआ। मुस्लिम समाज ने मामले पर लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने ठाकुर राम सिंह पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का एफआईआर दर्ज किया। फिर के बाद से हिंदू समाज में भी आक्रोश बढ़ने लगा। जिसके बाद आज सैकड़ों समर्थकों के बीच आरोपी ठाकुर राम सिंह अपनी गिरफ्तारी देने सरकंडा थाने पहुंचा। हालांकि पुलिस ने मामले में जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की बात कही है।मिली जानकारी के अनुसार, ठाकुर राम सिंह पर सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो पोस्ट करने का आरोप है, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पोस्ट को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी फैल गई, जिसके बाद समाज के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
*गिरफ्तारी देने का ऐलान, समर्थकों की भीड़ जुटी*
एफआईआर के विरोध में राम सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी गिरफ्तारी देने का ऐलान किया और हिंदू संगठनों से एकजुट होने की अपील की। इसके बाद बुधवार को बड़ी संख्या में समर्थक सरकंडा थाना पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।
*स्थिति नियंत्रण में, पुलिस की मुस्तैदी*
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही थाने परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
*विवाद की जड़ में पुराना मामला*
बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद राम सिंह ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की थी और कथित रूप से जश्न मनाते हुए मिठाइयां भी बांटी थीं। इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
वर्जन
मामले की जांच जारी है।जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है।
निमितेश सिंह
सीएसपी सिविल लाइन