Blog

खूनी विवाद के बाद बिलासपुर में बढ़ा तनाव, एसपी ऑफिस पहुंचा मुस्लिम समाज

मौत के बाद उबाल- आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग…

इंसाफ की मांग में गरजा समाज,नाबालिग आरोपियों पर भी सख्ती की मांग….

बिलासपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई खूनी झड़प अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है… 1 अप्रैल की शाम ग्राम पंचायत पेंडरवा में हुए इस हिंसक विवाद में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल होकर सिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।बताया जा रहा है कि इस वारदात में आरोपी सुरेश श्रीवास और उसके दो नाबालिग पुत्र शामिल थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।इसी मामले को लेकर आज मुस्लिम समाज के लोग भारी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे… जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों ने मांग की है कि नाबालिगों को भी आरोपी बनाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के मकान को तोड़ने की मांग भी उठाई,उनका कहना है कि जिस तरह अन्य मामलों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई हुई है, वैसे ही यहां भी सख्ती होनी चाहिए।वहीं इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि सुरेश श्रीवास और उसके दो नाबालिग पुत्र समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है।पुलिस का कहना है कि अगर अवैध निर्माण पाया जाता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *