खेतों में पानी पहुंचाने खोदे गए गड्ढों में जानवरों की हो रही मौत

ओम गोस्वामी बिलासपुर । सिंचाई को लेकर विभाग ने असिंचित खेतों में पानी पहुंचे इसके लिए बिछा रही है l पाइप लाइन सीपत में ठेकेदार के द्वारा गड्ढा तो खोद दिया गया है उसे खुला छोड़ दिया गया है l लगभग यह स्थिति माह भर से ऊपर हो रही है l जिससे वहां से गुजरने वाली जानवर गिरकर फसकर घायल हो रहे या वहीं पर उनकी मौत हो जा रही हैं l

जिसको लेकर सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार ने ठेकेदार को सूचना भी दिया कि आप खोदे गए गड्ढों को जल्द से जल्द भर दिया जाए l किसानों के द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि उनके खेतों से गुजरने वाली पानी पाइप लाइन बिछाने की जानकारी किसी भी प्रकार से उन्हें नही दी गई है l सीपत में जानकारी के अनुसार बासीन खार क्षेत्र में इसका कार्य अधूरा पड़ा हैं l इसके बारे में सीपत सरपंच ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है l लेकिन सूचना उपरांत भी अभी तक कोई अपनी जिम्मेदारी नही ली है l सब एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहा है l