Blog

खेत में काम कर रहीं बुजुर्ग महिला पर जंगली सूअरों का हमला

मौके पर मौत, गांव में दहशत – वन विभाग पहुँचा मौके पर

बिलासपुर।रानी गांव में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां खेत में काम कर रहीं 75 वर्षीय पंचा बाई पर जंगली सूअरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार जंगली सूअर लगातार आसपास के गांवों में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ऐसा घातक हमला पहली बार हुआ है।घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब पंचा बाई अपने बेटे रामदत्त के साथ खेत में मजदूरी कर रही थीं। तभी लगभग 13 जंगली सूअर खेत की ओर आ गए। शुरुआत में झुंड झाड़ियों में घूमता दिखा, लेकिन अचानक सूअरों ने महिला पर धावा बोल दिया और कुछ ही सेकंड में उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।हमले की आवाज सुनकर ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक पंचा बाई की सांसें थम चुकी थीं।घटना से गांव में दहशत फैल गई है, लोग खेतों में अकेले जाने से डर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की मौजूदगी की जानकारी अधिकारियों को दी गई थी, मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।फिलहाल वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई, मुआवजा तथा क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *