Blog

खेत में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार…4 फरार आरोपी भी चिह्नित

मौके से नगदी, 6 बाइक जब्त

बिलासपुर । पचपेड़ी पुलिस ने गुरुवार को विद्याडीह टांगर में जुआ खेलते पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश, 16,100 रुपये नकद और 6 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। घटना में 9 लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और एसडीओपी मस्तूरी लाल चंद मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर यह कार्यवाही की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विद्याडीह टांगर में घेराबंदी कर रेड डाली। मौके से पकड़े गए आरोपियों में तीज राम सांडे पिता केजाऊ राम उम्र 51 वर्ष साकिन ठाकुर देवा चौकी मल्हार , गुलशन बघेल पिता गुहिरा बघेल उम्र 27 सरगांव थाना मस्तूरी, जगबंधु पटेल पिता जोगीराम पटेल उम्र 48 वर्ष साकिन केवटाडीह थाना पचपेडी, उत्तम सिंह ठाकुर पिता भान सिंह ठाकुर उम्र 58 वर्ष साकिन नेवारी चौकी मल्हार ,अजय थवाईत पिता राधेश्याम उम्र 48 वर्ष साकिन जोधरा पचपेडी शामिल हैं। घटनास्थल से फरार चार अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर प्रकरण में शामिल किया गया है। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *