Blog

खेत में पानी डालने गए किसान पर TIGER ने किया हमला…..मामला तखतपुर का…दहशत में ग्रामीण…

तखतपुर टेकचंद कारड़ा।सुबह सुबह खेत‌ मे पानी डालने जा रहे कृषक के ऊपर शेर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल को तखतपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया .।घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सिम्स रिफर किया गया वहीं शेर के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कठमुण्डा निवासी किसान शिवकुमार जायसवाल (47) पिता जनक जायसवाल गांव के  राजू सिंह ठाकुर के कठमुण्डा के तुरतुरिया  खार स्थित प्लांट को अधिया लेकर खेती-बाड़ी का काम करता है वहीं आज सुबह करीब 6 बजे रबी फसल में ट्यूबवेल चालू कर पानी डालने के लिए खेत की ओर जा रहा था तभी  पुलिया के दोन्द में छिपे शेर  की दहाड़ने की आवाज आई और पलट कर देखा तो शेर ने  अचानक से हमला कर दिया जिससे शिवकुमार जायसवाल के ऊपर हमला कर दिया जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया उसके पैर, हाथ, और सिर मे गंभीर चोंट आयी जिसे ग्रामीणों की मदद से तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया वहीँ  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर पदस्थ  डॉ शैलेंद्र शुक्ला ने   टाइगर बाइट की पुष्टि की है वही सूचना पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग के टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *