Blog

खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी

सिर पर घातक वार के निशान

न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव के पास खेत में एक युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार संबलपुरी निवासी सतीश कौशिक 26 वर्ष पिता भीष्म कौशिक शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से निकला था। कुछ समय बाद गांव के पास स्थित खेत में उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी मिली।

ग्रामीणों ने जब खेत में युवक का शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया,
जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या किन कारणों से और किसके द्वारा की गई है। सकरी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मामले की असल वजह सामने आ सकेगी। वही घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *