Blog

कछुआ प्रकरण के आरोपियों का अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से रतनपुर पूरी तरीके से रहा बंद

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर में नवरात्रि के पहले 29 कछुआ की मौत महामाया कुंड में हुआ था इस प्रकरण के आरोपियों को पक्षपात तरीके से दो मछुआरों को ही गिरफ्तार किया गया है बाकी अन्य मुख्य आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर है रतनपुर न्याय मंच के आह्वान पर आज रविवार को रतनपुर की सभी दुकान बंद कराई गई, जिसमें ठेले वाले से लेकर बड़े व्यवसाय तक अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखें,, रतनपुर न्याय मंच के पदाधिकारीयो की मांग है कि जल्द से जल्द कछुआ प्रकरण के आरोपियों को पकड़ा जाए और जो भी इसमें दोषी हैं उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए

आज रतनपुर हाई स्कूल चौक, पुराना बस स्टैंड, भीम चौक महामाया चौक, महामाया अंदर की सारी दुकान पूरी तरीके से बंद रहे सुबह से ही रतनपुर न्याय मंच के साथ रतनपुर की आम जनता सड़कों पर उतरी और लोगों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील किया जिसका सभी व्यापारियों ने भी सम्मान करते हुए अपनी प्रतिष्ठान बंद रखी।

अब आने वाला वक्त ही बताया कि इस बैंड का असर शासन प्रशासन के ऊपर कितना असर करता है या यूं ही रतनपुर में कई वर्षों से कछुआ की अवैध शिकार चलता ही रहेगा मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल पर आंदोलन कार्यों ने कहा कि अब यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा, अगर रतनपुर को न्याय नहीं मिला तो इसकी लड़ाई निरंतर चलती रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *