खेल मैदान में बचाने के लिए पहुंचे MLA के घर…..कुदुदंड और मुंगेली नाका के लोग….बोले,गुमटी,ठेलाऔर चौपाटी मत लगाओ,नहीं तो मैदान हों जाएगा बर्बाद…

मोहल्लेवासी बोले, एकमात्र खेल मैदान है,बच्चे खेलते है,सुबह मॉर्निंग वॉक होता है,रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते है।
कुदुदंड और मुंगेली नाका चौक के लोगो ने विधायक अमर अग्रवाल से कि मुलाकात
बिलासपुर।मुंगेली नाका चौक स्थित खेल मैदान में ठेला गुमटी और चौपाटी लगने का नाम सुनकर मोहल्ले वालो के नाराजगी जाहिर किया है।कुदुदंड और मुंगेली नाका चौक
के लोगो ने नगर निगम के इस आदेश के खिलाफ विधायक अमर अग्रवाल से मिलने बंगले पहुंचे।

कुदुदंड और मुंगेली नाका चौक के लोगो के एक स्वर में कहा है कि क्षेत्र में एकमात्र मैदान है।जिसमे कई तरह के खेल का आयोजन होता है।ऐसे में खेल मैदान को चौपाटी नहीं बनने दिया जाएगा।
ठेला और गुमटी वालो को कही और शिफ्ट करके उनको रोज़गार का अवसर दिया जाए।

खेल मैदान में रावण दहन,दुर्गा पूजा और क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाता है।अगर खेल मैदान को
बन्द कर दिया गया तो लोग जाएंगे कहां।लोगो ने कहा कि खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता विगत कई वर्षों से आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही मेला लगता है और अन्य कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।जो बन्द हो जाएगा।मोहल्ले के लोगो ने विधायक से मांग की है कि खेल मैदान को बर्बाद और बन्द नहीं किया जाए ताकि लोगो को खेल,मॉर्निंग वॉक और सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन होता रहे।इस अवसर पर बद्री यादव,प्रतीक तिवारी मीनाक्षी यादव समेत कई लोग मौजूद रहे