Blog

खेल हमें अनुशासन सिखाता है : मैनेजर जयदीप रॉबिंसन

बिलासपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बर्जेस अंग्रेजी शाला में तीन दिवसीय खेल आयोजन संपन्न हुआ।

शाला की प्राचार्या श्रीमती निशिता हंसा दास ने बताया कि सीबीएसई के निर्देशानुसार 29 अगस्त को प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ स्पोर्ट्स क्विज़ और खेल दिवस संबंधी जानकारी प्रस्तुत की गई। विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित सुशील मिश्रा (सेवानिवृत्त खेल अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग) ने खेल दिवस का महत्व समझाया और मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों को साझा किया।

इस मौके पर प्राचार्या श्रीमती निशिता हंसा दास ने कहा कि “खेल हमें अनुशासन सिखाता है। हमें प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेलों के लिए देना चाहिए जिससे शारीरिक और मानसिक विकास संभव हो सके।”
मंच संचालन खेल प्रशिक्षक जाविद अली ने किया।

30 अगस्त को सर्कल खो-खो, वॉलीबॉल और मनोरंजनात्मक खेलों का आयोजन किया गया, जिसका संचालन प्रशिक्षक जाविद अली, सिंथिया पीटर्स और आकांक्षा ताम्रकार ने किया।
तीसरे दिन शाला के बच्चों ने “ संडे विथ साइकिल” कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शाला के मैनेजर श्री जयदीप रॉबिंसन ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को खेल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “खेल हमें अनुशासन सिखाता है। खूब खेलो और मन लगाकर पढ़ाई भी करो।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *