Blog

खैरा में एयरगन फायरिंग से छात्रा घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

स्कूल कार्यक्रम के दौरान हुई वारदात, 2 घंटे में पुलिस ने दबोचे आरोपी

बिलासपुर ।ग्राम खैरा स्थित शासकीय स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान एयरगन से फायरिंग कर छात्रा को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में करहीबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। एयरगन से निकले छर्रे छात्रा के पैर में लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में करहीबाजार पुलिस ने घटना के दो घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *