खो-खो का ताज शिवम के नाम, वॉलीबॉल में सत्यम ने लहराया परचम

बिलासपुर।उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में आयोजित खेल महोत्सव के षष्ठम दिवसअंतर-निकेतन खेल प्रतियोगिता में खेल भावना, अनुशासन और जुझारूपन का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ सुबह से लेकर दोपहर तक चले मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। महिला वर्ग के खो-खो फाइनल में सुंदरम की अल्पना, नीला एवं रेवती के शानदार खेल के बावजूद शिवम निकेतन ने कप्तान ज्ञान देवी बुडेक के सधे हुए नेतृत्व में तेज गति, सटीक रणनीति और शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज किया। इस मुकाबले में पल्लवी जाटवर की फुर्ती, संजना की चुस्त फील्डिंग, मनीषा कंवर की सटीक पकड़, मल्लिका मांझी की आक्रामक खेल शैली और टीम-वर्क ने जीत को यादगार बना दिया। पुरुष वर्ग के खो-खो मुकाबले में भी सत्यम की ओर से खेमराज एवं अश्वनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया किन्तु शिवम निकेतन के योगेन्द्र कुमार, अरविंद प्रांजल महंत, शीतू सिंह और अजय पटेल ने जोश, फिटनेस और तालमेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आक्रामक खेल के दम पर सत्यम निकेतन को 11 अंको से करारी शिकस्त दी, जहाँ हर खिलाड़ी की तेज दौड़, सटीक टच और साहसिक डाइव दर्शकों की तालियाँ बटोरती रहीं।

दोपहर की पाली में वॉलीबॉल मुकाबलों ने प्रतिस्पर्धा को और भी रोचक बना दिया। महिला वर्ग में सत्यम निकेतन की वर्तिका जान, रीत और समिता ने बेहतरीन सर्विस, सटीक सेट-अप और दमदार स्मैश के साथ निर्णायक क्षणों में शानदार खेल दिखाते हुए 2–1 से जीत हासिल की। वहीं पुरुष वर्ग के वॉलीबॉल मैच में दिनेश, लारेंस मित्रा, अमर मलिक, विशाल,अनुराग खेस ने मजबूत ब्लॉक, शानदार रिसीव और बेहतरीन टीम संयोजन के साथ संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2–1 से विजय दर्ज की। पूरे दिन चले इन मुकाबलों में खिलाड़ियों की मेहनत, खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना ने प्रतियोगिता को गौरवपूर्ण और यादगार बना दिया।
आज के पूरे मैचो में ऑफिसियल व्यायाम निदेशक महेश शर्मा, सुभाष त्रिपाठी, राकेश बाटवे, अमृता मिश्रा, स्वर्णिम शुक्ला, नयनन गिरी एवं खेल समन्वयक करीम खान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज के खेलों में दर्शक दीर्घा में प्राचार्य मीता मुखर्जी, सेवानिवृत्त आचार्य सुश्री आशा बनाफर सहित श्रीमती अंजना अग्रवाल, श्रीमती मनीषा वर्मा,एन एम रिज़्वी, डॉ रीमा शर्मा,श्रीमती प्रीति तिवारी, डॉ. नीला चौधरी, डॉ सुनीता बानी, श्रीमती नूपुर कुजूर,डॉ राजेन्द्र तिवारी,डॉ संगीता श्रीवास्तव,डॉ.रजनी यादव, डॉ.सलीम जावेद, डॉ.विद्याभूषण शर्मा, श्रीमती राजकुमारी महेन्द्र,डॉ.गीता जायसवाल,श्रीमती रश्मि पाण्डेय, सोनल जैन , जितेन्द्र साहू,डॉ दुष्यंत चतुर्वेदी, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती संतोषी फर्वी , अश्वनी भास्कर, कमल देवांगन,श्रीमती गीतू गुरुदिवान, मुरारी यादव, किशोर , खिलेन्द्र आदि आचार्य वृंद एवं कार्यालयीन स्टाफ तथा सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।
आज के खेल महोत्सव को सफल बनाने में तिलक प्रधान, गजेन्द्र, मनोज आदित्य, हीरा सिंह, अंकुर बखला,सूरज मरकाम, रामकुमार सोनी, खेमलता कौशिक, टीकाराम खुंटे, पूरन तांजय,हरिशंकर साय पैकरा,फूल सिंह कंवर, रमीन राम, प्रदीप श्याम, विरेन्द्र मिश्रा,शारदा शर्मा, दीपा जायसवाल, हिमाद्री श्रीवास्तव,माया दत्ता नम्रता डहरिया आदि प्रशिक्षार्थियों ने अपना विशेष योगदान दिया।
इसकी जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी एवं खेल समन्वयक करीम खान ने दी।