Blog

गंभीर रुप से बीमार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई मौत

मेंटल केस बता कर 112 की गाड़ी बैरंग लौटी

बिलासपुर। गांव में निर्वस्त्र घूम रहे कथित मानसिक रुप से बीमार युवक की सूचना ग्रामीणों ने सब्बो बर एके नंबर 112 में दी।
112 की गाड़ी में पुलिस के जवान पहुंचे और युवक की स्थिति देख उसे मेंटल केस बात कर
गांव वालों को ही सलाह देकर बैरंग लौट गई। पिता ने आटो में युवक को गंभीर हालत में रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मर्ग की सूचना रतनपुर थाने को दी। फिर असामान्य परिस्थितियों में मृत युवक का शव गांव पहुंच गया। इधर घटना की खबर मीडिया को होने पर शव को रतनपुर स्थित मरच्यूरी में लाकर रखवाया गया। युवक के शव पर चोटों के निशान है। उसके भूखे होने की बात कही जा रही है। मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगा।

दरअसल रतनपुर के ग्राम खैरखुंडी
मै 112 के बैरंग लौटने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मानसिक रूप से बीमार युवक की मौत होने और उसके बाद हुई असामान्य घटनाओं को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
रतनपुर थाना क्षेत्र में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के गांव खैरखंडी निवासी 25 वर्षीय अजय केंवट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर में कई जगह चोंट के निशान थे। ग्रामीणों के मुताबिक अजय मानसिक रुप से बीमार था। उसके परिवार के लोग जीवकोपार्जन के लिए बिलासपुर में रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक निर्वस्त्र असामान्य हालत में अजय गांव में घूम रहा था। निर्वस्त्र घूमते देख ग्रामीणों ने इसकी गांव के कोटवार को दी। कोटवार ने एक ग्रामीण की मदद से उसे अंडरवियर पहनाया। मामले की जानकारी मोबाईल से सब्बो बर एके नंबर 112 के साथ रिश्ते में उसके भाई जो गांव के पंच और रिश्तेदार महिला को भी दी गई। वे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने युवक को छू कर देखा उसका शरीर गर्म था जैसा कि उसे तेज बुखार हो। ग्रामीणों ने उसे बिस्किट खिला कर पानी पिलाने के प्रयास भी किया। युवक लड़खड़ा कर गिर जा रहा था चल नहीं पा रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर 112 की गाड़ी में पुलिस के जवान भी गांव पहुंचे।
उन्होंने अजय की स्थिति देखकर ग्रामीणों से पूछा कि नशा पानी किया है क्या ? ये मेटल केस है परिजनों को बुलवाकर प्रतिवेदन बनवा कर थाने में देना और मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा देना। इसके बाद पंच के मोबाईल से अजय के परिजन को काल किया गया। उसके परिजन महिला को घटना की जानकारी दी गई। 112 में पहुंचे पुलिस के जवान से भी उसकी बात कराई गई। महिला ने अपने पिता को गांव भेजने की बात कही। इसके बाद बीमारी युवक को छोड़ 112 की गाड़ी बैरंग लौट गई। दोपहर में अजय का पिता सुकालू भी गांव पहुंचा। गंभीर हालत में बेटे को आटो में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मर्ग की सूचना रतनपुर थाने में दी गई।

बिना पीएम शव पहुंच गया गांव

फिर असामान्य परिस्थितियों में मृत युवक का शव गांव पहुंच गया। इधर घटना की खबर मीडिया को होने पर शव को रतनपुर स्थित मरच्यूरी में लाकर रखवाया गया। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कर युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। युवक के शव पर चोटों के निशान थे। उसके भूखे होने की बात कही जा रही है। मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगा।

थाने में दी है मर्ग की सूचना

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के प्रभारी डॉक्टर विजय चंदेल ने बताया ने उपचार के लिए युवक को लाया गया था। जिसे जांच के बाद मृत घोषित कर मर्ग की सूचना रतनपुर थाने को दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *