गड्ढे में सड़क, हर दिन हो रहे हादसे…..सड़क पर बने गड्ढे में गिरा ऑटो
बिलासपुर। अशोक नगर से बिरकोना जाने
वाले सड़क मार्ग पर इन दिनों हादसे ज्यादा होने लगे है।जिसके कारण कोई न कोई हर दिन गिरता ही है।इस बार
कोई और नहीं बल्कि खुद ऑटो गिर गया है।
बता दे अशोक नगर से बिरकोना जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग की हालत इन दिनों बद से भी बदतर होती जा रही है।सड़को पर आवारा मवेशियों का बैठना तो रहता ही है लेकिन इससे भी ज्यादा खतरनाक गड्ढे है जिसके कारण कोई न कोई गिर रहा है।
ऐसा कोई दिन नहीं रहता है जब कोई गिरे नहीं और कोई हादसा न हो। कभी इंसान गिर जाता है तो कभी कोई गाड़ी पलट जाता है।लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ बल्कि इस बार सीधे ऑटो पलट गया।और ऑटो भी तब पलटा जब एक सवारी भरा हुआ था। हालाकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है लेकिन फिर भी मौजूद लोगों ने यही कहा कि अच्छा हुआ किसी को कुछ नहीं हुआ नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।इस हादसे को लेकर कई लोगो ने साबी जुबान से कहा कि नालियों का पानी सड़क पर बहता है इसलिए गड्ढे होते जा रहे है तो किसी ने कहा कि दिखावे के लिए सड़क बनाया गया है जिसके कारण सड़क खराब होते जा रहा है।
कई लोग यह कहने लगे है कि गड्ढे वाले सड़को
पर कम से कम गिट्टी मुरूम या फिर गड्ढे भरने के लिए कुछ मलबा डालना चाहिए ताकि इससे हादसे न हो सके।
*सड़को पर गड्ढे या गड्ढे में सड़क*
बिरकोना रोड में सड़को पर भयंकर गड्ढे बने हुए है।जिसके कारण आना जान मुश्किल हो गया है। सड़क पर बने गड्ढे के कारण गाड़ियों को चलाना मुश्किल हो जाता है।खासकर दो पहिया वाहनों को चलाना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
इससे गिरने के साथ ही जान जाने का खतरा ज्यादा बना रहता है।
*विधायक और पार्षद को बोल चुके है,कोई नहीं सुनता है सड़क बनाने*
अशोक नगर में रहने वाले लोगो का कहना है कि कई बार विधायक और पार्षद को बोल चुके है इसके बाद भी सुनवाई नहीं होती है।जिसके कारण गड्ढे अब धीरे धीरे करके बड़े होते जा रही है और अब तो तलब जैसा नजारा दिखने लगा है।जिसकी शिकायत कई बार हो चुकी है उसके बाद भी कोई नहीं सुनता है।जिसके कारण अब सड़क की हालत एकदम खराब होती जा रही है।
*नालियों का पानी बहता है सड़को पर*
इसमें कुछ लोगो की यह भी गलती है कि नालियों का पानी सड़को पर बहा देते है जिसके कारण धीरे धीरे करके नालियों के पानी से सड़को पर गड्ढे होने लगे है और वही गड्ढे तालाब के रूप में बदल गए है।जबकि लोगो ने यह भी कहा कि नालियों के पानी को नली के माध्यम से बाहर फेंके,लेकिन नालियों के पानी को सीधे सड़क पर फेंकने की वजह से दिनों दिन सड़क खराब हो रही है